शीर्षक: किराए के मकानों में
वो इश्क़ ही क्या जिसमें कि कोई क़यामत नहीं होती, किसी के रूठ जाने भर से, जहां मोहब्बत नहीं होती । इश्क़ में खोना भी पड़ता है, यही दस्तूर है इसका, हर इक चाहत के हिस्से में , यहां इनायत नहीं होती । तुम्हें दिल में पनाह दी थी, कुछ लम्हों के लिए हमने, किराए के मकानों में , तस्वीरों की इजाज़त नहीं होती । ज़रा नामाबर से पूछो, कितने ख़त लिखे थे तुमको, जवाब आ जाता तुम्हारा , तो फिर ये बग़ावत नहीं होती । हमने चाहा था तुम्हें, अपनी दुआओं की तरह लेकिन, हर इक रिश्ते में मुकम्मल सी, रिफ़ाक़त नहीं होती ।