पापा ऐसा जीवन साथी ढूंढो न
मुझ दीपक के जो साथ जले जो
एक ऐसी बाती ढूंढों न
पापा ऐसा जीवन साथी ढूंढो न
चाहे कमरे छोटे पर दिल बड़ा हो
हर मुश्किल में जो साथ खड़ा हो
जहां आंगन में एक तुलसी हो
जहां बहु कभी भी न झुलसी हो
जहां डांट पड़े पर न हो अपमान
जहां होता हो स्त्री का सम्मान
अश्रु को जो समझे न व्यर्थ
हो दर्द बांटने में सदा समर्थ
बातों में जिनके तानें न हो
बात बात में उलाहने न हो
जो घूंघट की लंबाई न नापे
हो जाए भूल तो खोए न आपे
चाय की चीनी ,सब्जी का नून
हर बात में न हो इतने कानून
औरत की जो समझे पीड़ा
जो स्त्रीत्व का सदा करे सम्मान
तुम ऐसी एक जाती ढूंढो न
पापा ऐसा जीवन साथी ढूंढो
मां की जब भी मुझे याद सताए
प्यार से मुझको बस वो समझाए
चाहे पीहर से जैसा भी आए
उसको वो दिल खोल सराहे
मुझ दीपक के जो साथ जले जो
एक ऐसी बाती ढूंढों न
पापा ऐसा जीवन साथी ढूंढो न
जो स्त्रीत्व और मर्म का सदा करे सम्मान
तुम ऐसी एक जाती ढूंढो न
पापा ऐसा जीवन साथी ढूंढो न
Comments
Post a Comment
Pls read and share your views on
manojnaayaab@gmail.com