रोना चाहते हैं



जीवन भर के जागे हैं हम भी अब तो सोना चाहते हैं 
सूखी पलकें आंसुओ से हम भी अब तो भिगोना चाहते हैं

उम्र भर जो लोग उड़ाते रहे मज़ाक मेरे आंसुओं का  
ग़मज़दा होकर देख वो भी आज खुलकर बस रोना चाहते हैं ।

कमाल ये है कि जो ढूंढते थे मुझ में बुराईयां मुझमें खामियां
आज मेरी ही तरह हूबहू वो भी ऐसा ही होना चाहते हैं ।

मुझसे उम्मीद करते हैं जो लोग फूलों की 
'नायाब 'वो मेरी राह में कांटे बोना चाहते हैं ।

ज़िंदगी भर खरीदी है जिसने बेशुमार बस ज़मीनें 
दफ़्न होने के लिए महज़ वो भी एक बस कोना चाहते हैं ।


Comments

Popular posts from this blog

दोस्त जो चले गए

क्यों पालकी उठाएं

ये भी तो हिंसा है