शीर्षक: किराए के मकानों में


वो इश्क़ ही क्या जिसमें कि कोई क़यामत नहीं होती,
किसी के रूठ जाने भर से,  जहां मोहब्बत नहीं होती ।
इश्क़ में खोना भी पड़ता है, यही  दस्तूर है  इसका,
हर इक चाहत के हिस्से में , यहां इनायत नहीं होती ।
तुम्हें दिल में पनाह दी थी, कुछ लम्हों के लिए हमने,
किराए के मकानों में , तस्वीरों की इजाज़त नहीं होती ।
ज़रा नामाबर से पूछो, कितने ख़त लिखे थे तुमको,
जवाब आ जाता तुम्हारा , तो फिर ये बग़ावत नहीं होती ।
हमने चाहा था तुम्हें, अपनी दुआओं की तरह लेकिन,
हर इक रिश्ते में मुकम्मल सी,  रिफ़ाक़त नहीं होती ।

Comments

Popular posts from this blog

दोस्त जो चले गए

क्यों पालकी उठाएं

ये भी तो हिंसा है