याद आती है

याद आती है मुझे तो  बहुत ही याद आती है
याद आती है मुझको दोस्तों की याद आती है
जब भी अकेला पड़ जाता हूँ मैं
दोस्तों की वो गलबईया याद आती है ।
याद आती है मुझको बड़ी याद आती है
याद आती है मुझको बड़ी याद आती है
सब दोस्त जहां इकट्ठा हुआ करते थे ।
मुझको बरगद की वो छइयां याद आती है
जब भी होती है बारिश मेरे शहर में
कागज की वो नैया याद आती है
याद आती है मुझको बड़ी याद आती है
याद आती है मुझको बड़ी याद आती है
दूध जिसका पी कर हम जवां हुए
वो मां जैसी बूढ़ी गैया याद आती है
याद आती है मुझको बड़ी याद आती है
याद आती है मुझको बड़ी याद आती है
घर पे मेहमानों के आने से बना करती थी
मुझको वो आटे की सेवइयां याद आती है ।
याद आती है मुझको बड़ी याद आती है
याद आती है मुझको बड़ी याद आती है

Comments

Popular posts from this blog

दोस्त जो चले गए

ये भी तो हिंसा है

क्यों पालकी उठाएं