इच्छा

इच्छा


समस्त इच्छाओं को 

मारने की इच्छा भी तो 

एक इच्छा ही है

यह इच्छा एक असंभव 

इच्छा है ।

मेरी ये इच्छा है कि

ये इच्छा मेरी

इच्छा न हो 

क्योंकि कुछ इच्छाएं 

बड़ी अच्छी 

इच्छा होती है 

और वैसे भी इच्छाओं 

से रहित मनुष्य

एक अप्राकृतिक मनुष्य है

इसलिए कुछ इच्छाएं रखना

अच्छी बात है ।





Comments

Popular posts from this blog

यहाँ थूकना मना है yahan thukna mana hai

चांद को पानी में...

ये भी तो हिंसा है