पुराने अच्छे लगते हैं

मासूमियत से करो तो हर बहाने अच्छे होते हैं

कोई प्यार से लगाए तो निशाने अच्छे लगते हैं 


जरूरी नहीं कि हर नई चीज ही अच्छी हो

शराब हो या फिर दोस्त पुराने अच्छे लगते हैं ।


पंछियों को सोने के पिंजरे से क्या लेना देना

आज़ादी से मिल जाए वो दाने अच्छे लगते हैं ।


तुम नायाब की लिखावट पर न जाओ दोस्तों

हमें तो उनके शेरों के मायने अच्छे लगते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

ये भी तो हिंसा है

यहाँ थूकना मना है yahan thukna mana hai

चांद को पानी में...