स्त्री 2
विवाह से पहले गर्म रोटियां खाती है स्त्री विवाह के बाद गर्म रोटियां बस खिलाती है स्त्री विवाह से पहले अपने घर जाती है स्त्री विवाह के बाद पीहर जाती है स्त्री वही सोफे वही कमरा वही मां वही भाई वही खिलोने वही पलंग वही दीवारें वही दरवाजे वही पड़ोसी फिर क्यों वो घर पीहर हो जाता है अपने ही घर की मेहमान हो जाती है स्त्री