जनरेशन गैप

तुम यो यो वाली जनरेशन हो 
हम यूँ यूँ वाली पीढ़ी है 

तुम चढ़ते सीधा आसमान 
हम बढ़ते सीढ़ी सीढ़ी है 

या तो आ जाओ तुम यहां
या हमको ले लो अपने संग में
हैम भी खुद को रंगना चाहते हैं
नई दुनिया के इस रंग में

तुम फ़ास्ट फ़ूड की जनरेशन हो
हम दलिया खिचड़ी वाले हैं

तुम पॉप रैप वाले हो
हम भजनों के मतवाले हैं 

Comments

Popular posts from this blog

दोस्त जो चले गए

क्यों पालकी उठाएं

ये भी तो हिंसा है