शाम कर दो ना

खोल कर ज़ुल्फ़ें ज़रा शाम कर दो ना

तमाम मुस्कुराहटें मेरे नाम कर दो ना


अपने रुखसार से पर्दा हटाकर तुम

इन चरागों का काम आसान कर दो ना


हम भी मशहूर होना चाहते हैं शहर में

इश्क़ में ज़रा हमें भी बदनाम कर दो ना


तुम मेरा छोटा सा ये एक काम कर दो ना ।

यहीं अमरीका यहीं चीन यहीं जापान कर दो ना ।


जिस मुल्क में जाता हूँ इसी की याद आती है

यार हर मुल्क में एक आसाम कर दो ना ।

Comments

Popular posts from this blog

ये भी तो हिंसा है

यहाँ थूकना मना है yahan thukna mana hai

चांद को पानी में...