Posts

Showing posts from September, 2023

पढ़

वेदना से पढ़  संवेदना से पढ़ मुस्कुराकर पढ़  खिलखिलाकर पढ़ नज़र से पढ़ नज़रिए से पढ़ प्यास में पढ़ भूख में पढ़ आकुलता में पढ़ व्याकुलता में पढ़ भय में पढ़ निर्भय हो कर पढ़ रोष में पढ़ आक्रोश में पढ़ जय में पढ़  पराजय में पढ़ तुलसी को पढ़ मीरा को पढ़ रसखान या  कबीरा को पढ़ अकेलेपन में पढ़ भीड़ में पढ़ बाहर तूफ़ां हो तो नीड़ में पढ़ विरह में पढ़ मिलन में पढ़ युद्ध में पढ़ शांति में पढ़ जब भी हृदह हो अधीर तब कोई कविता पढ़  मनोज नायाब -: