Posts

Showing posts from January, 2022

शब्द और मायने

Image
बांध कर रखे थे गिरह में  मैंने दोनों को शब्द और उनके मायने शब्द तो है यहीं मगर जाने कहाँ उनके मांयने  खो गए हैं  गिर गए शायद कहीं  फिसलकर  बहुत महीन थे उनके आकार अब इन बचे हुए  बिन मायने के शब्दों  का करूँ तो क्या करूँ  बिन मायने के शब्द ऐसे  जैसे तेल निकले हुए तिल शरीर जैसे बिन दिल बिन रोशनी की आंखें चिड़िया बिन पाँखें शब्दों के बेजान शवों में भरने होंगें मायनों की आत्मा    Naayaab --