बोलते आखर

Wednesday, February 2, 2022

पेड़ और छांव


 पेड़ वहीं 
 अड़े रहे
 जड़ों के साथ 
 खड़े रहे 
 छांव दिन भर
 चलती रही
 धूप के इशारों पर
 मचलती रही
 हर पल आकार 
 बदलती रही
 मगर फिर भी
 एक सिरा पेड़ से
 जुड़ा रहा 
 यही अपनापन है ।

No comments:

Post a Comment

Pls read and share your views on
manojnaayaab@gmail.com